जौनपुर : सपाईयों ने धूमधाम से मनाई पं. जनेश्वर मिश्र का जंयती
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्व. पंडित जनेश्वर मिश्र का जंयती समारोह बड़े धूमधाम मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने जंयती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे।समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके दृढ़ निष्ठा के कारण वे छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध थे। वे कई बार लोकसभा और राज्य सभा के सदस्य रहे।उन्होंने मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्र शेखर, एच डी देवे गौड़ा और इंन्द कुमार गुजराल के मंत्रिमंडल में काम किया।

















