जौनपुर : सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष का निधन
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 शाहगंज ब्लाक के सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामलाल का बुधवार की भोर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर ब्लाक कर्मचारियों को लगतै ही शोक की लहर दौड़ गई। ब्लाक कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किया।
वह खेतासराय नगर के पोस्ट आफिस मोहल्ला निवासी थे। एक माह पूर्व सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ था। जिसमें रामलाल शाहगंज ब्लाक का निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। उनके अचानक निधन से ब्लाक कर्मचारी मर्माहत हैं। शोक प्रकट करने वालों में एडीओ पंचायत लक्ष्मीचंद, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविराव गौतम, मंत्री शांतिभूषण यादव, उपाध्यक्ष रजनीश मौर्या, बालमुकुंद यादव, रवीन्द्र प्रताप आदि मुख्य रहे।