36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : समय-समय पर बच्चों के उत्साहवर्धन से मजबूत होता है उनका आत्मबल- फौजी सुभाष यादव

जौनपुर : समय-समय पर बच्चों के उत्साहवर्धन से मजबूत होता है उनका आत्मबल- फौजी सुभाष यादव

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7
                समय समय पर बच्चों का उत्साहवर्धन करने से बच्चों का आत्मबल मजबूत होता है और बच्चा अपने लक्ष्य से भटकता नहीं है। उक्त बातें केराकत प्रधान संघ के अध्यक्ष फौजी सुभाष यादव ने कही। वे स्थानीय विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय छितौना में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए 21 बच्चों में कॉपी वितरण कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे थे।
केराकत प्रधान संघ के अध्यक्ष फौजी सुभाष यादव ने बताया कि हम लोगों ने यह तय किया है कि सप्ताह के हर शनिवार को इस तरह का कार्य किया जायेगा। जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि हमारे सुदृढ़ समाज की नींव आज की यह नई पीढ़ी है इसे मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सबकी बनती है। इसलिए हमें अपने सुनहरे भविष्य के लिए नई पीढ़ी के वर्तमान को सुधारने की जरूरत है और इसकी पहल हम सभी को मिलकर करना चाहिए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37417079
Total Visitors
963
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This