जौनपुर : समाजसेवी राजेश ने दिव्यांगों को मतदान हेतु किया प्रेरित
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 जनपद के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और दिव्यांग मतदाता कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार ने 7 मार्च को विधानसभा चुनाव में दिव्यांगों के घर और दुकानों पर जाकर के उनको मतदान करने के लिए जागरूक किया और उनको समझाया कि चुनाव एक पवित्र राष्ट्रीय पर्व है और मतदान देना आपका नैतिक कर्तव्य एवं अधिकार है। आप मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें जिससे सुदृढ़, अच्छी, विकासोउन्मुख और बहुमत की सरकार बन सके जिससे देश का विकास हो सके। इस जागरूकता अभियान में किरण, नाजिया, अजय श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहा।