जौनपुर : सरकारी जमीन की मिट्टी बेचने का पूर्व प्रधान पर प्रधान ने लगाया आरोप
# मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत कर की उचित कार्रवाई की मांग
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्थानीय विकास खंड के चकजद्दू दूबे गांव में पंचायत भवन और गांधी चबूतरा के लिए आरक्षित जमीन पर जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर उसकी मिट्टी ईट भट्ठे को बेच दी गई। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव ने इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की है। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान ने जबरन सरकारी जमीन पर जेसीबी लगाकर गड्ढा खोदवाया और उससे निकली मिट्टी ईट भट्ठे को बेच दी। ऐसे में अगर अब वहां पंचायत भवन और गांधी चबूतरा का निर्माण कराना हुआ तो करीब 3 फीट से भी अधिक गहरे गड्ढे को पाटने में ही काफी धन खर्च हो जाएगा।

















