जौनपुर : सरपतहां पुलिस ने पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च
सरपतहां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
चुनाव के मद्देनज़र क्षेत्र में पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के साथ पुलिस के जवानों का फ्लैग मार्च लगातार जारी है।शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार सरपतहां के थाना प्रभारी संजय सिंह उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह और सीपीएमफ टीम के संयुक्त नेतृत्व में रूट मार्च किया गया।आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने आइटीबीपी अर्धसैनिक बलों के साथ तहसील क्षेत्र के विभिन्न अति संवेदनशील स्थानों, चौराहों से होकर फ्लैग मार्च किया।


















