36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : सराहनीय ! उर्वशी सिंह ने रक्तदान कर बचाई वृद्ध की जान

जौनपुर : सराहनीय ! उर्वशी सिंह ने रक्तदान कर बचाई वृद्ध की जान

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24X7
                कभी-कभी खून के रिश्ते भी जरूरत पर नजर नहीं आते हैं खून की जरूरत पर एक आवाज में उर्वशी सिंह तत्काल पीड़ित की सहायता करती हैं जो पूरे प्रदेश सहित अन्य राज्यों में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरूरतमंद की एक कॉल पर अपने सहयोगियों के माध्यम से खून देकर सहायता करती हैं।
उर्वशी सिँह ने इस मुहिम से सैकड़ों लोगों की जान बचाई है। कोविड-19 महामारी के द्वारा जब एक दूसरे के पास लोग खड़े होने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे तब जौनपुर की बेटी उर्वशी सिंह ने अपने दोस्तों और परिचितों को जोड़कर मानवता के लिए एक ग्रुप बनाया जिसमें जिले सहित लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, बाराबंकी, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, बिहार, उड़ीसा से जब कोई जरूरतमंद कॉल करता है तब अपने सहयोगियों की मदद से सहयोग करती हैं। उन्होंने कहा कि ब्लड देने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है यह पूरी तरह से मानवीय कार्य है। उर्वशी सिंह की अपील है लोगों से ज्यादा से ज्यादा आगे आकर जरूरतमंदों को समय-समय पर ब्लड देकर जान बचाने में सहायक बने ताकि खून की कमी से किसी की असमय मृत्यु न हो।
उर्वशी सिंह कहती हैं कि उनके पास समय-समय पर ब्लड के लिए लोगों के फोन कॉल या मैसेज आते रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले दिल्ली एम्स में एक बच्ची को 3 यूनिट ब्लड दिलाया, जम्मू कश्मीर में एक गर्भवती महिला को ब्लड दिला कर उसकी जान बचाई, जौनपुर शहर में भी समय-समय पर लोगों की मदद करती रहती हैं। आज एक वृद्ध महिला को दिल की प्रॉब्लम थी जिसके लिए उनके पास फोन आया और वह तुरंत ब्लड की व्यवस्था में लग गए और 10 मिनट के अंदर ब्लड दिला दिया कुछ दिन पहले जौनपुर में भी एक महिला को ऑपरेशन के समय ब्लड का इंतजाम कराया। ऐसे बहुत सारे लोगों की मदद उन्होंने समय समय पर किया है। ब्लड पाने के बाद लोग उर्वशी सिंह की दिल खोलकर सराहना करते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। उर्वशी सिंह बिना प्रचार प्रसार के मानवीय मूल्यों के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। जौनपुर प्रशासन को भी आगे आकर जौनपुर की इस बेटी को उनकी हौसला अफजाई करनी चाहिए जिससे उसे और बेहतर तरीके से इंसानियत के कार्य करने के लिए ताकत मिले।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37206059
Total Visitors
1091
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This