जौनपुर : सर्पदंश से छात्र की हालत गंभीर, जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर : सर्पदंश से छात्र की हालत गंभीर, जिला चिकित्सालय रेफर

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के नदौली गाँव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार की सुबह पढ़ने गये कक्षा आठ के छात्र को सर्प ने काट लिया। हालत नाजुक देख चिकित्सको ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नदौली गांव निवासी महेंद्र पाल पुत्र सुरेंद्र पाल पास के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने गया था। पढ़ते समय शौच लग गया तो शौच करने के लिए स्कूल परिसर से बाहर करने के लिए जैसे ही बैठा कि पहले ही छुपा सर्प ने काट लिया। सर्प काटने की सूचना जैसे ही बच्चे ने अध्यापकों को बताई तो अध्यापकों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन बच्चे की हालत देख आनन फानन में केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालात नाजुक देख चिकितस्को ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Previous articleजौनपुर : आमरण अनशन के दूसरे दिन मनोज व अनिल की बिगड़ी तबियत
Next articleजौनपुर : हस्तनिर्मित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?