जौनपुर : हस्तनिर्मित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साह तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने अवगत कराया है कि स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में वोकल फार लोकल कार्यक्रम के अन्तर्गत ओडी ओपी एवं हस्तनिर्मित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी एंव जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
प्रदर्शनी में एक जनपद एक उत्पाद ऊनी दरी व अन्य स्थानीय उत्पादों के कुल 25 स्टाल लगाये गये। स्टालों का मुख्य अतिथि द्वारा भ्रमण किया गया तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा उद्यमियों को और अधिक उत्पाद बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उपायुक्त स्वतः रोजगार ओपी यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, अपर साख्यिकीय अधिकारी मो. रजा, सहायक प्रबंधक उद्योग जय प्रकाश सहायक उपस्थित रहे। यह ओडी ओपी प्रदर्शनी 25 सितम्बर 2022 तक चलेगी।