जौनपुर : ससुराल में आये युवक का तालाब में मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

जौनपुर : ससुराल में आये युवक का तालाब में मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

# परिजनों ने कुछ दिन पहले ही दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              कोतवाली क्षेत्र के सरकी चौकी अन्तर्गत पेसारा गांव में महाबला तिराहे के पोखरे में उतराया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार की सुबह भयंकर दुर्गन्ध आने पर ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की जेब से निकले आधार कार्ड और कपड़े से परिजनों मृतक की शिनाख्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना अंतर्गत कुरिहर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (32) दीपावली पर अपनी सुसराल केराकत तहसील के पेसारा गांव आया था। युवक शराब पीने का आदती था। दीपावली के दिन शराब पीने के लिए अपनी ससुराल से निकला था जो आज तक वापस नहीं लौटा। जिसकी खोजबीन परिजनों ने काफी किया तो उसकी बाइक देशी शराब की दुकान पर मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचित कर गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आज गुरूवार के दिन महाबला तिराहे पर तालाब से दुर्गन्ध उठने पर शव बाहर निकाला गया तो परिजनों ने आधारकार्ड और कपड़े से शिनाख्त किया। पत्नी नीतू का रोकर बुरा हाल रहा। मृतक बरदह में संविदा पर लाइनमैन था। मृतक के तीन बच्चों में अनुष्का 6 वर्ष, कल्लू चार वर्ष अन्नू दो वर्ष का है।
Previous articleजौनपुर : क्षतिग्रस्त शास्त्री पुल की लोकनिर्माण विभाग की टीम ने किया निरीक्षण 
Next articleजौनपुर : कायस्थ समाज ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं को दिया श्रद्धांजलि 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?