जौनपुर : क्षतिग्रस्त शास्त्री पुल की लोकनिर्माण विभाग की टीम ने किया निरीक्षण 

जौनपुर : क्षतिग्रस्त शास्त्री पुल की लोकनिर्माण विभाग की टीम ने किया निरीक्षण 

# गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे से योगी सरकार ने हुई एलर्ट, सूबे की सभी पुलों की ली सुध

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                गुजरात के मोरबी में हुए वीभत्स पुल हादसे से योगी सरकार ने सूबे के सभी जर्जर, क्षतिग्रस्त पुलों के निरीक्षण का आदेश उप्र लोक निर्माण विभाग एंव उप्र सेतु निगम को दिया था।
गौरतलब है कि नगर के मध्य स्थित क्षतिग्रस्त शास्त्री पुल के मरम्मत के लिए जिलाधिकारी ने उ.प्र लोक निर्माण विभाग एंव उप्र सेतु निगम को पत्र लिखा था। जिसका संज्ञान लेते हुए उक्त विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों ने जर्जर पुल का अवलोकन किया।
बताते चलें कि इस पुल से भारी वाहनों का यातायात हमेशा बना रहता है। जनपद आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ जाने का यही मुख्य मार्ग है। इसलिए जल्द से जल्द इस पुल का मरम्मत कराना जनहित में अति आवश्यक था। राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार ने बताया कि कि गत 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी द्वारा एक पत्र प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को भेजा गया जिसमें उन्होंने जनहित में उक्त पुल की मरम्मत हेतु सेतु निगम द्वारा गठित डीपीआर रु0 529. 02 लाख की स्वीकृति प्रदान करने अथवा एनएचएआई आजमगढ़ को मार्ग को स्थगित करने हेतु संबंधित कार्यवाही करने की मांग की।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण, प्रमुख सचिव गृह से भी बात की जिसके कारण आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक टीम क्षतिग्रस्त पूल की जांच किया। जिसमें वीके श्रीवास्तव मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, संजय कुमार गोरे अधीक्षण अभियंता, एनएचएआई के अधिकारी गण मौजूद रहे। अब जल्द से जल्द पुल के मरम्मत का कार्य प्रारंभ होगा।
Previous articleजौनपुर : लंका दहन मंचन के दौरान जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा पंडाल 
Next articleजौनपुर : ससुराल में आये युवक का तालाब में मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?