जौनपुर : साइबर जालसाजों ने खाते से उड़ाए 49 हजार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर जालसाजों ने बैंक खाते से 49 हजार 490 रुपया पार कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर स्थानीय बैंक शाखा और कोतवाली पुलिस को दी।छभवां गांव निवासी दिनेश कुमार तिवारी का भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में खाता है। जिस पर उन्होंने क्रेडिट कार्ड की सुविधा लिया था।


















