जौनपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत वाहन को कब्जे में ले लिया। वहीं मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।



















