जौनपुर : सात वाहनों के पार्ट्स के साथ कबाड़ व्यवसायी गिरफ्तार
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित कबाड़ व्यापारी की दुकान पर शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से सात वाहनों के विभिन्न पार्ट्स बरामद करते हुए व्यापारी को गिरफ्तार किया।मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक अंगद प्रसाद तिवारी ने हमराहियों के साथ फैजाबाद रोड स्थित दुकान पर छापेमारी की।

















