जौनपुर : साथियों के साथ प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पीटा

जौनपुर : साथियों के साथ प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पीटा

# प्रेमी युवक की हुई मौत, साथी गम्भीर रूप से घायल

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                  कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में बीती रात अपने साथियों के साथ प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया जिससे युवक की मौत हो गई, एक साथी गम्भीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कथित प्रेमिका और उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थानान्तर्गत रंगडीह गांव निवासी पंकज राजभर पुत्र फेरई की बुआ का घर क्षेत्र के नटौली गांव में है।
जहां पड़ोस की एक युवती से उसका काफी समय से प्रेम प्रपंच चल रहा था। शुक्रवार की रात पंकज घर से बुआ के यहां आने की बात कहकर निकला। जो अपने दो साथियों अजित और हरेंद्र के साथ गांव पहुंचा था। पंकज अपनी बुआ के घर न जाकर प्रेमिका से मिलने गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास तालाब किनारे पहुंचा था। जहां कुछ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में देख पंकज व उसके एक साथी अजित को पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर तीसरा साथी हरेंद्र वहां से निकलने में कामयाब हो गया। इधर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर मरणासन्न कर दिया।

काफी समय बीत जाने के बाद साथी हरेन्द्र घटनास्थल पर पहुंचा जहां दोनों को गम्भीर हालत में तड़पता देख किसी तरह बाइक पर अपने साथ लेकर घर चला गया। गावं में चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। अजित का उपचार जौनपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। आजमगढ़ जौनपुर सीमा पर स्थित घटनास्थल को लेकर स्थानीय कोतवाली व दीदारगंज थाना के बीच सुबह में काफी समय तक सीमा को लेकर विवाद चलता रहा। किसी तरह दोपहर में स्थानीय कोतवाली ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए कथित प्रेमिका व उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
Previous articleजौनपुर : पीयू में पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
Next articleजौनपुर : रक्तदान कर इमाम हुसैन को पेश किया नज़राने अकीदत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?