जौनपुर : सादगी, नैतिकता व सहजता के प्रतिमूर्ति थे बाबू कमला सिंह- विनोद तिवारी
# पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
बाबू कमला प्रसाद सिंह जी सच्चे अर्थों में जनपद के विकास पुरुष थे, समय की रेत पर चलकर उनके द्वारा छोड़े गए पदचिन्हों की विकास गाथा इतिहास में अमर रहेगी। वह सादगी, नैतिकता व सहज व्यक्तित्व की प्रतिमूर्ति थे उक्त बातें पूर्व सांसद व पूर्व प्रबंधक बजरंग इंटर कॉलेज में पुण्यतिथि पर विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी ने कही।


















