जौनपुर : साधना से ही मिलता है मोक्ष- आचार्य मोहन

जौनपुर : साधना से ही मिलता है मोक्ष- आचार्य मोहन

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             कस्बे के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में चल रहे अमृत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक आचार्य मोहन मिश्रा ने कहा मति पर ही गति है मनुष्य जिस प्रकार की सोच करता है उसी प्रकार कर्म करता है और जिस प्रकार कर्म करता है फल भी उसी तरह का प्राप्त होता है भगवान की कथा जहाँ प्रारम्भ हो जाये वहां सारे तीर्थ खुद चल कर आ जाते है।

लोभ काम मनुष्य के सबसे बड़े दुश्मन है, मोक्ष की प्राप्ति के लिए इनका त्याग करना होता है, भगवान तो खुद प्रेम के भूखे हैं शबरी के अपार प्रेम को देखकर भगवान झूठे बेर का ग्रहण किया। भक्तों के लिए उन्होंने हर मदद की द्रोपदी की लज्जा बचाने के लिए उन्होंने लीला भी दिखाई। बस भक्ति में सच्चाई और लगन होनी चाहिए मनुष्य महज एक मिट्टी का पुतला है ईश्वर की कृपा से हमारा यह शरीर चलता है हमको अपना समय उस प्रभु को देना चाहिए जिसने हमको भेजा है किसी भी युग मे भगवान ने अनेको रूप लेकर धर्म की रक्षा कर पापियों का नाश किया। इस अवसर पर संतोष जी महाराज उदयपुर, प्रताप सिंह, धर्मेंद्र साहू, अभिषेक दुबे, जय प्रकाश दुबे, धीरज दुबे, बबलू सिंह, पहलवान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : हमने अपने खोए, आप न खोएं, सड़क पर रहें हमेशा सचेत- रंजना
Next articleजौनपुर : नाले का गंदा पानी सड़क पर फैलकर दुकानों में घुसा, आमजन हुए हलकान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?