जौनपुर : सामूहिक विवाह में लापरवाही बरतने के आरोप में दो अधिकारी निलंबित

जौनपुर : सामूहिक विवाह में लापरवाही बरतने के आरोप में दो अधिकारी निलंबित

# समाज कल्याण अधिकारी एंव वाराणसी के उप निदेशक के निलंबन से मचा हड़कंप

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    योगी सरकार ने अब लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गया है। बदलापुर महोत्सव में आयोजित सामूहिक विवाह में घोर लापरवाही करने पर प्रदेश सरकार ने समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह व वाराणसी के उप निदेशक केएल गुप्ता को निलंबित कर दिया है। सरकार के इस सख्त कदम से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया है। इन्होंने सामूहिक विवाह समारोह के दौरान मौके पर विवाह प्रमाणपत्र बनवाने की कोई व्यवस्था नहीं की थी। जिसके कारण सामूहिक विवाह के दौरान बेटियों के खाते में 35 हजार रुपये नहीं भेजे जा सके।
मौके पर मौजूद समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया। समाज कल्याण मंत्री ने बदलापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। यहां 381 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया।
सामूहिक विवाह योजना में 35 हजार रुपये विवाहिता के खाते में सरकार की तरफ से भेजे जाते हैं। इसके लिए विवाह प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है। पूर्व में यह भी देखा गया है कि प्रमाणपत्र में देरी होने के कारण लोगों के भुगतान भी लंबित हो जाते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए समाज कल्याण विभाग ने पिछले दिनों एक शासनादेश जारी कर विवाह स्थल पर ही प्रमाणपत्र निर्गत करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बावजूद बदलापुर में आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव में दोनों ही अधिकारियों ने एक भी विवाह प्रमाणपत्र जारी नहीं कराया। दोनों ही अधिकारियों ने इसके लिए कोई प्रयास भी नहीं किया। विभागीय मंत्री ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर और उप निदेशक वाराणसी को निलंबित कर दिया है।
Previous articleजौनपुर : ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी से दवा विक्रेताओं में मचा हड़कंप 
Next articleइटावा : दहेज में मिली कार बनी रिश्तेदारों के लिए काल…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?