जौनपुर : सावन महोत्सव आठ को, विविध प्रतियोगिता का होगा आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
आजादी महोत्सव के अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में “महिला अध्ययन केंद्र के अंतर्गत” पूर्वांचल सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 8 अगस्त सोमवार को 12 बजे विश्वविद्यालय परिसर मुक्ताँगन में होगा। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य की प्रेरणा से कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में अपनी संस्कृति एवं परंपराओं और रीति रिवाजों के प्रति श्रद्धा एवं जुड़ाव हो सके।

















