जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान पर बनी रणनीति
# जन प्रतिनिधियों को दिया गया अहम दिशा-निर्देश
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप मे जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी उपस्थित रहे। 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक देश में तिरंगे को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं इस पर चर्चा हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला प्रभारी एव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि 9 से 11 अगस्त के बीच प्रभातभेरी निकालकर इसका प्रचार किया जाए।प्रभातफेरी में रघुपति राघव राजा राम और वंदे मातरम् जैसे गीत बजाए जाएं।

इन कार्यक्रम में हर जनप्रतिनिधि को मौजूद रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि 10 से 12 अगस्त के बीच बीजेपी युवा मोर्चा की तिरंगा बाइक यात्रा भी निकाली जाए। 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए और 11 अगस्त को सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई भी की जाएगी। अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के तहत जिले के हर निवासी अपने घर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराए और हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं। इस कार्यक्रम के तहत जिले मे भाजपा संगठन का लक्ष्य है कि जिले के 1.5 लख घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश का तिरंगा फहराया जाए।कार्यक्रम को राज्य सरकार मे स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चन्द यादव, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु ने भी सम्बोधित किया।

















