जौनपुर : सास-ससुर एंव पति समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

जौनपुर : सास-ससुर एंव पति समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के रुधौली गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की रात पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

सरायख्वाजा थाना के लोहता निवासी अमित यादव कहना है कि दो वर्ष पहले उनके पिता हरिनाथ यादव ने बहन रीमा यादव की शादी रुधौली गांव निवासी अभयराज यादव के पुत्र श्रीराम यादव के साथ किया था। आरोप है कि शादी में बहन के ससुराल वाले अपाचे बाइक की मांग कर रहे थे। लड़की के पिता बाइक दे पाने में सक्षम नहीं थे। बाइक न देने पर ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित किया करते थे। सोमवार की शाम ससुराल वालों ने बहन रीमा को फांसी पर लटका कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
इस सम्बंध में थाना प्रभारी श्रीप्रकाश राय ने बताया कि सभी आरोपी घर से फरार है उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है।
Previous articleजौनपुर : डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?