जौनपुर : साड़ी के फंदे से झूल के विवाहिता ने किया आत्महत्या

जौनपुर : साड़ी के फंदे से झूल के विवाहिता ने किया आत्महत्या

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के शेरवा गांव में मंगलवार को एक विवाहिता ने अपने कमरे में साड़ी के फंदे से झूल कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी संजय सिंह की पत्नी रूपा सिंह (30) मंगलवार को अपने कमरे के गार्डर में लगे पंखे के हुक में साड़ी का फंदा बना कर जान दे दिया।

उस दिन रोज की तरह उसके पति लगभग 9 .30 बजे एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने गए थे। बड़ा बेटा कार्तिक (9) भी स्कूल चला गया। जुड़वा सन्तान वीरू व परी (6) घर से बाहर खेलने चले गए। घर मे संजय की पत्नी रूपा अकेली थी।लगभग 11 बजे संजय के भतीजे रवि सिंह व उनके एक रिश्तेदार कहीं से घर लौटे तो पाया कि मकान का बाहरी दरवाजा अंदर से बंद है। उन लोगों ने आवाज लगाई, दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला तो किसी अनहोनी की आशंका वश वे लोग घर की ऊंची चहार दीवारी पर बाहर से सीढ़ी लगाकर आँगन में पहुँचे। वहां से रूपा के कमरे में देखा तो उसका शरीर फंदे से झूल रहा था। सूचना पर पति संजय सिंह भी रोते विलखते घर पहुंचे। आस पास के लोग व 112 नम्बर डायल पुलिस मौके पहुंच कर शव को नीचे उतरवाए। थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार राय हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए।
Previous articleजौनपुर : पोलियो टीम के घर-घर टीकाकरण का सीएमओ ने किया भौतिक सत्यापन
Next articleजौनपुर : जनपद में फिर गरजा बुलडोजर, अवैध अतिक्रमणकारियों में बढ़ रही है बेचैनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?