जौनपुर : सीआरएस व डीआरएम ने किया रेलवे दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण

जौनपुर : सीआरएस व डीआरएम ने किया रेलवे दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण

# स्टेशन मास्टर कक्ष की वायरिंग मानक के अनुरूप न होने पर लगाई फटकार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 सोमवार को सीआरएस तथा डीआरएम ने महगांवा स्टेशन से खेतासराय रेलवे स्टेशन तक रेल दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया इस दौरान खेतासराय रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर कक्ष की वायरिंग मानक के अनुरूप न होने पर फटकार लगाई।सोमवार की शाम चीफ रेलवे सेफ्टी ऑफिसर शैलेश पाठक तथा डीआरएम सपरा रेलवे दोहरीकरण कार्य के निरीक्षण के खेतासराय रेलवे स्टेशन पहुंचे।

अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म, स्टेशन मास्टर का पैनल रूम देखा। इस दौरान पैनल रूम की बायरिंग मानक के अनुरूप न होने पर फटकार लगाई। शैलेश पाठक ने बताया कि 18 किलोमीटर दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया है। सभी कार्य संतोषजनक पाए गए। सिंगनलिंग वर्क में कुछ कमी है जिसे दूर कर लिया जाएगा। कार्य के दौरान खेतासराय रेलवे क्रॉसिंग घंटो बंद रहने की जानकारी होने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कदापि नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरी होने पर ही क्रासिंग बंद की जाय। इसके पूर्व तारगहना रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाने के लिऐ ग्राम प्रधान मंगला प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मुख्य रूप से सीनियर डीओएम अनिल कुमार पाण्डेय, सीनियर डीईएन संतोष कुमार, सीनियर डीएसटी राहुल कुमार स्टेशन अधीक्षक राम प्रसाद राम मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : ग्राम रोजगार सेवकों ने किया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन
Next articleजौनपुर : सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?