जौनपुर : ग्राम रोजगार सेवकों ने किया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
सोंधी ब्लाक के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीडीओ नंदलाल कुमार को समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले शाहगंज सोंधी ब्लाक के रोजगार सेवक सोंधी स्थित ब्लाक कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।

















