जौनपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का आया प्रोटोकॉल

जौनपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का आया प्रोटोकॉल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 सितंबर 2022 को 10.00 बजे पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर पहुचेंगे। 10.10 से 10.25 तक निर्माणाधीन उमानाथ स्वशासी राज्य चिकित्सा जौनपुर का निरीक्षण करेंगे। 10.35 से 10.45 बजे तक निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पचहटिया का निरीक्षण करेंगे। 11.00 से 12.00 बजे तक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास व जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके उपरांत 12.25 बजे हेलीपैड पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से प्रस्थान करेंगे।
Previous articleजौनपुर : महिला फॉलोअर से छेड़खानी के मामले में 3 पुलिसकर्मी निलंबित
Next articleप्रायोगिकी के अंक न आने से नहीं घोषित हो पा रहा है परीक्षाफल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?