प्रायोगिकी के अंक न आने से नहीं घोषित हो पा रहा है परीक्षाफल
# महाविद्यालयों को दिया गया 10 सितंबर तक का अंतिम समय
# अंक न आने पर विश्वविद्यालय अपने स्तर से घोषित करेगा परीक्षाफल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की ओर से मिड टर्म, प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा के परिणाम नहीं भेजे जाने के कारण पूर्ण रूप से परीक्षाफल घोषित करने में दिक्कत हो रही है। इस पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में महाविद्यालयों को दो बार पत्र भेजकर सूचित किया गया लेकिन अधिकतर महाविद्यालय अभी तक प्रायोगिक, मौखिक परीक्षाओं के अंक नहीं भेज पाए। ऐसे महाविद्यालयों को 10 सितंबर तक का अंतिम अवसर दिया गया है। इस दौरान भी अगर वह परीक्षा के अंक नहीं भेजें तो विश्वविद्यालय अपने स्तर से कार्रवाई कर परीक्षाफल घोषित कर देगा।
















