जौनपुर : सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापारियों संग पुलिस ने की बैठक

जौनपुर : सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापारियों संग पुलिस ने की बैठक

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               कोतवाली परिसर में पुलिस ने व्यापारियों और बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में सुरक्षा और अन्य मसलों को लेकर चर्चा हुई। पुलिस की तरफ से दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाने की ताकीद की गई। इसके अलावा बड़ी मात्रा में नकदी बैंक तक ले जाने के दौरान भी पुलिस की मदद लेने की सलाह दी गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सोमवार शाम को कोतवाली परिसर में एक बैठक आयोजित की। बैठक में नगर के व्यवसायियों, खासकर सर्राफा व्यवसायियों और बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों की मौजूदगी रही। पुलिस की तरफ से वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंगद तिवारी ने बैठक में सभी व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया ताकि किसी घटना दुर्घटना की स्थिति में अपराधी की जानकारी मिल सके। इसके अलावा उन्होंने व्यापारियों से बड़ी मात्रा में नकदी ले जाते वक्त पुलिस को सूचित करने और उनकी मदद लेने की सलाह दी।

बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने सभी व्यापारियों से रात में अपनी दुकानों में बिजली के स्विच बंद रखने और एमसीबी लगवाने की सलाह दी ताकि शार्ट सर्किट की घटनाओं से बचा जा सके। उपाध्यक्ष सत्येंद्र मोदनवाल ने चौराहों पर लगे कैमरों को दुरुस्त कराने की मांग रखी। बैठक में नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब चंद्र सेठ, मंजीत गुप्ता, विनोद अग्रहरि, रितेश आर्य, अभिषेक सेठ, रामकुमार अग्रहरि, अंबरीश पांडेय, अतुल मोदनवाल, श्रेयांश गुप्ता, रविंद्र दुबे और दीपक मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : हिन्दु युवा वाहिनी ने निकाली भव्य शोभा यात्रा
Next articleजौनपुर : 3129 मत पाकर प्रिंशु ने दर्ज की एतिहासिक जीत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?