जौनपुर : सूरत से लापता हुए युवक का वीभत्स शव रामनगर में मिला

जौनपुर : सूरत से लापता हुए युवक का वीभत्स शव रामनगर में मिला

# संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जगह-जगह से जानवरों ने नोचा

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 गुजरात के सूरत से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह जिले के रामनगर गांव के पास सड़क के किनारे मिला। शव को जगह-जगह से जानवरों ने नोच डाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना को लेकर कई सवाल हैं।मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मटियरा फत्तूपूर कला गांव निवासी महेंद्र पटेल (35) पुत्र लालजी पटेल सूरत की एक साड़ी कंपनी में काम करता था।

बीत चार फरवरी की शाम को वह कंपनी से काम कर बाहर निकला और गायब हो गया। उसके साथियों ने तलाश की मगर वह नहीं मिला। महेंद्र का मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा था। सूचना मिलते परिजन जौनपुर से सूरत तक गए मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच रविवार सुबह मुंगरा बादशाहपुर- बेलवार मार्ग पर रामनगर गांव के पास सड़क किनारे एक क्षत विक्षत शव दिखा। ग्रामीणों ने सूचना प्रधान शुभम सिंह को दी। प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। आशंका है कि शव एक हफ्ते से अधिक दिनों की है। शव को कई जगह से जानवरों ने नोच डाला था। थानाध्यक्ष सदानंद राय ने कहा कि परिजनो ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा युवक का दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का खुलासा हो सकता है।
Previous articleजौनपुर : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया होटल सत्यम सील
Next articleजौनपुर : जनमानस को पर्यावरण एवं स्वच्छता के मुद्दे होना होगा चिंतनशील
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?