जौनपुर : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथालॉजी को किया सील

जौनपुर : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथालॉजी को किया सील

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जलालपुर चौराहा के थानागद्दी मार्ग पर बगैर पंजीकरण के संचालित हो रही पैथालॉजी को बृहस्पतिवार पूर्वाह्न सील कर दिया। आरोप है कि जांच के दौरान पैथालॉजी संचालक ने कोई कागजात नहीं दिखाया। जिस पर टीम ने सील कर दिया। उधर, जांच टीम के आने की सूचना से कई पैथालॉजी संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। जांच टीम के आने की सूचना पर कई पैथालॉजी व चिकित्सालयों का शटर बंद हो गया।

डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी जलालपुर डॉ. आलोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ दोपहर में शानू पैथोलॉजी लैब पर जांच करने पहुंचे। संचालक से पैथालॉजी के कागज मांगे तो संचालक द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया। ऐसे में टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ ने शानू पैथोलॉजी के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
Previous articleजौनपुर : भूमि विवाद सुलझाने गये एसडीएम के सामने ही हुई पत्थरबाजी और आगजनी
Next articleजौनपुर : ट्रेनों के ठहराव को लेकर केराकत रेलवे संघर्ष समिति का आमरण अनशन शुरू
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?