जौनपुर : स्वैच्छिक शौर्य रक्तदान आयोजन समिति के सदस्यों को किया गया सम्मानित

जौनपुर : स्वैच्छिक शौर्य रक्तदान आयोजन समिति के सदस्यों को किया गया सम्मानित

# एक दिन में 550 युनिट से अधिक लोगों ने किया था ऐतिहासिक रक्तदान

# अनीता हास्पिटल एण्ड लैप्रोस्कोपिक सेन्टर व ब्लड बैंक ने किया सम्मानित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               जनपद जौनपुर में रक्तदान कराने में अग्रणी संस्था स्वैच्छिक शौर्य रक्तदान आयोजन समिति के सदस्यों को शाहगंज में बुधवार को सम्मानित किया गया। क्षेत्र के अक्खन सराय स्थित अनीता हॉस्पिटल ब्लड बैंक में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदाताओं की तुलना देवदूतों से की और इसे सबसे बड़ा पुण्य का कार्य बताया।
अनीता हॉस्पिटल ब्लड बैंक के निदेशक डॉ अभिषेक रावत ने बताया कि जिले के कुछ जुनूनी समाजसेवियों के संगठन स्वैच्छिक शौर्य रक्तदान आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों डॉ अब्बासी, अतुल सिंह, विकास तिवारी, दिव्यप्रकाश सिंह और तुषार श्रीवास्तव ने केराकत तहसील के मुफ्तीगंज में एक दिन में 550 यूनिट से ज्यादा रक्तदान कराकर मिसाल कायम की थी। उन्होंने कहा कि ऐसे महान समाजसेवियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने कहा कि रक्तदान करके किसी की जान बचाने से बढ़कर पुण्य का कार्य इस धरा पर कुछ भी नहीं। विशिष्ट अतिथि सोंधी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी ने रक्तदान को शौक की तरह अपनाया है और यही वजह है कि मौके पर रेयर से रेयर ब्लड ग्रुप के रक्तदाता रक्तदान के लिए समर्पित रहते हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने भी रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा का दर्जा दिया और लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। संचालन भाजपा नेता पवन पाल ने किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनीता रावत, अनिल मोदनवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ एसएल गुप्ता, नीमा अध्यक्ष डॉ डीसी तिवारी, डॉ जेपी दुबे, चिकित्साधीक्षक डॉ रफीक फारूकी, डॉ अमित सिंह, सुनील अग्रहरि, संदीप जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, कृष्णकांत सोनी, ईशान राम, वीरेंद्र जायसवाल, नितिन साहू, डॉ तंजीला रहमान, सीमा सिंह और ब्लड बैंक प्रभारी तैय्यब भाई आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : एम्बुलेंस में प्रसूता ने जना बच्चा, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
Next articleजौनपुर : राज्य स्तरीय अंडर-19 टूर्नामेंट में सेंट जेवियर्स शाहगंज ने लहराया परचम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?