जौनपुर : हजरत इमाम अली की शहादत को याद कर पेश किया नौहा मातम
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 कस्बे में शुक्रवार रात शिया समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम अली की शहादत को याद किया और नौहा मातम पेश किया। इस मौके पर लोगों ने जुलूस निकला और शाहपंजा स्थित रौज़ा पंजाशरीफ तक गए। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गईं।
रमज़ान माह के इक्कीसवें दिन हज़रत इमाम अली की शहादत की याद में भादी खास मोहल्ला स्थित इमामबाड़ा खां साहब मरहूम से शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे जुलूस निकला और मोहल्ले में गश्त करता हुआ शाहपंजा स्थित रौज़ा पंजाशरीफ में सम्पन्न हुआ। जुलूस में भादी की अंजुमन मोईनुल मोमनीन ने नौहा मातम पेश किया। अकबरपुर से आए मौलाना सैयद मोहम्मद अब्बास ने हज़रत अली के मसाएब पढ़े। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखे नम हो गईं। जुलूस में अंजुमन के सेक्रेटरी नेहाल असग़र, ज़फर हसन, हुसैन अब्बास ख़ान, ज़ैगम अब्बास और क़मर अब्बास समेत शिया समुदाय के तमाम लोग मौजूद थे।