29 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

जौनपुर : हम तो नहीं सुधरेंगे.. चाहे मंत्री फटकारे या साहेब

जौनपुर : हम तो नहीं सुधरेंगे.. चाहे मंत्री फटकारे या साहेब

# जगह-जगह लगे कूड़े का अम्बार स्वच्छता अभियान को चिढ़ा रहा है मुंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  हम तो नहीं सुधरेंगे.. चाहे मंत्री फटकार लगाए या साहेब.. शहर में मौजूदा समय में सफाई व्यवस्था को लेकर यही हालत है। यकीन मानिए, शहर में सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े का ढेर देखने को मिलता है। एक दिन पहले राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव भी इसी बात को लेकर ईओ संतोष मिश्रा और सफाई इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र यादव तक को फटकार लगाते दिखे थे मगर इसका तनिक भी असर देखने को नहीं मिला।

नगर पालिका जौनपुर के पास 280 आउटसोर्सिंग, 170 नियमित और 72 संविदा पर सफाई कर्मचारी रखे हुए हैं। इनके भरोसे नगर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का दावा किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन के दावे के मुताबिक, रोज 92 टन कूड़ा निकलता है मगर नगर भ्रमण करने पर पता लगता है कि सड़क किनारे कूड़ा कलेक्शन स्थल बना दिया गया है। इनमें कुछ स्थानों पर कूड़ा बाक्स रखा मिलेगा, जबकि अधिकांश स्थलों पर वह भी नहीं। ऐसे में स्थिति यह है कि शहर में स्वच्छता अभियान फेल होता नजर आ रहा है।
प्रमुख मार्गों पर कूड़े का ढेर जमा होने से जहां राहगीरों को बदबू युक्त रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, आस-पास के दुकानदारों और रहने वालों को संक्रामक बीमारियों का डर बना हुआ। लोगों का कहना है कि शहर की सड़कों से कूड़ा न उठाए जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद, नगर पालिका के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मछलीशहर पड़ाव स्थित एसआरएस अस्पताल के गेट के पास दो दिन से गंदगी के ढेर लगा है। इससे उठने वाले दुर्गंध से राहगीरों खासकर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बस स्टॉफ के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां हजारों यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। ओलंदगंज सड़क के किनारे व तारापुर कॉलोनी के मोड़ के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी तरह नईगंज, मुरादगंद, रूहट्टा आदि सड़कों किनारे भी कचड़े देखे जा सकते हैं।

इस संदर्भ में ईओ नगर पालिका संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह 5-9 बजे तक सफाई होती है। इसके बाद अपराह्न 3 से रात 8-9 बजे तक सफाई होती है। रोजाना शहर से 92 टन कूड़ा निकलता है। जगह-जगह कलेक्शन सेंटर बनाया गया है, जहां से कूड़ा का उठान होता है। दिनभर कहीं कूड़ा नहीं पड़ा रहता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37300472
Total Visitors
731
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This