जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक

जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  स्थानीय विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय डेडूवाना में शनिवार की सुबह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रधानाध्यापक संतोष राजभर के नेतृत्व में बच्चों द्वारा स्वयं निर्मित झंडा फहराकर जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापकों द्वारा स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों को अपने घर के आभिभावको को हर घर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कुमार ज्ञानेश, शैलेंद्र पटेल, मीनू सरोज, गायत्री पाठक, रामचंदर राम समेत समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : दहेज हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए लगा स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?