जौनपुर : दहेज हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के शाहपंजा गांव से शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन दहेज हत्या में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी नगर सिटी जितेंद कुमार दुबे के निर्देशन पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने मुखबिर से मिली सूचना पर खुशबू पत्नी शब्बीर, सगीरन पत्नी स्वर्गीय रज्जाक तथा अब्दुल पुत्र गनी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाओं को जहां उनके घर से गिरफ्तार किया वहीं अब्दुल को नाथुपुर से गिरफ्तार किया गया।



















