37.1 C
Delhi
Sunday, May 26, 2024

जौनपुर : हैंडपंप लगवाने के विवाद में दो पक्ष आमने सामने

जौनपुर : हैंडपंप लगवाने के विवाद में दो पक्ष आमने सामने

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 खर्गसेनपुर गांव में हैंडपंप लगाने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए, विवाद को बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर लाके एसडीएम केराकत के पास भेज दिया।
गुरुवार की सुबह खर्गसेनपुर गांव के रविंद्र मौर्य और रामजी मौर्य के बीच हैंडपंप लगाने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष रविंद्र मौर्य अपने घर के सामने हैंडपंप लगवा रहा था, पड़ोसी रामजी हैंडपंप लगाने से रोकने लगा। जिस पर दोनों पक्ष से एक दर्जन से ज्यादा लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को चौकी पर लेकर आई। जमीन का विवाद होने पर दोनों पक्षों को एसडीएम केराकत के पास लेकर आई। एसडीम ने दोनों पक्षों को समझाया और जमीन की पैमाइश हो जाने के बाद काम करने के लिए निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि पूर्व में इस मामले दोनों पक्षो कों पाबंद किया गया था। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी केराकत माज अख्तर के आदेश पर काम रुकवा दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37513587
Total Visitors
554
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

”जो जस करहि सो तस फल चाखा’ लोकसभा चुनाव 2024

''जो जस करहि सो तस फल चाखा' लोकसभा चुनाव 2024 जौनपुर।  कैलाश सिंह/अशोक सिंह सलाहकार सम्पादक  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This