जौनपुर : प्रधानाध्यापक निलंबित, शिक्षक का वेतन रोका

जौनपुर : प्रधानाध्यापक निलंबित, शिक्षक का वेतन रोका

करंजाकला।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जफरपुर में सहायक अध्यापक का अनधिकृत रूप से चिकित्सकीय अवकाश स्वीकृत करने के आरोप में प्रधानाध्यापक को निलंबित व शिक्षक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विद्यालय के शिक्षक आशीष सिंह की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला ने 30 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय जफरपुर में जांच की थी। इसमें पाया गया कि प्रधानाध्यापक ऊषा यादव ने शिक्षक करिश्मा यादव को अनधिकृत रूप से चिकित्सकीय अवकाश स्वीकृत किया था। खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बक्शा को दो सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है।
Previous articleजौनपुर : हैंडपंप लगवाने के विवाद में दो पक्ष आमने सामने
Next articleजौनपुर : चोरों ने मोबाइल सेंटर को बनाया निशाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?