जौनपुर : होमगार्ड के जवानों की दीपावली अन्धेरे में…
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिले के होमगार्ड के जवानों की दीपावली अन्धेरे में बीतने वाली है, ये जवान अपना खून पसीना बहाकर विधानसभा 2022 चुनाव सम्पन्न कराया लेकिन आज तक उनका पारिश्रमिक नहीं मिला। इन जवानों को पूरा भरोसा था कि दीपावली से पहले हम लोगों का पारिश्रमिक मिल जाएगा तो हमारे घर में भी उजाला हो जायेगा।विधानसभा 2022 चुनाव में जिले के आठ सौ 55 होमगार्ड के जवानों ने पहले चरण से लेकर आखिरी चरण तक ड्यूटी किया था।

हर जवान का 14 हजार रुपये पारश्रमिक बना था लेकिन भुकतान आज तक नहीं हुआ। रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे एक दर्जन से अधिक होमगार्ड ने अपनी पीड़ा मीडिया को सुनाई। सभी ने कहा कि हम लोगों ने एक महीने अपना घर छोड़कर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किया। चुनाव बीतने के बाद हम लोग अपने भुकतान होने की राह देख रहे है हमे पूरा विश्वास था कि दीपावली के मौके पर पैसा मिल जायेगा लेकिन आज तक भुकतान न होने से घर में उजाला होना मुश्किल हो गया हैं। इस मौके पर रामधनी, उदयराज पाल, महेंद्र यादव, राधेश्याम, राजबली यादव, जयप्रकाश सिंह, सुनील तिवारी, फिरतू राम समेत कई होमगार्ड मौजूद रहे।
















