जौनपुर : विद्यालय प्रबंधक के बंगले को चोरों ने बनाया निशाना

जौनपुर : विद्यालय प्रबंधक के बंगले को चोरों ने बनाया निशाना

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
                 कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी विद्यालय प्रबंधक को बंगले को चोरों ने निशाना बनाया। बंगले में रखी घास काटने की मशीन के अलावा क़ीमती समान पर कर दिया। घटना की सूचना के बाद भी पुलिस देर शाम तक मौके पर नहीं पहुंची।
सर सैय्यद अहमद इण्टर कालेज व फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कालेज तालीमाबाद सबरहद के प्रबंधक नासिर जमाल शेख के गांव स्थित बंगले पर काम करने वाले कर्मचारी सोमवार की दोपहर दीपावली का त्योहार मनाने के लिए बंगला बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह कर्मचारी निक्कू राम जब बंगले में पहुंचे तो घास काटने की मशीन के अलावा बाहर रखे अन्य सामान गायब देख दंग रह गए। सीसी टीवी फुटेज खंगालने पर दो की संख्या में चोर नजर आ रहे हैं। कर्मचारी निक्कू राम ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी
Previous articleजौनपुर : होमगार्ड के जवानों की दीपावली अन्धेरे में… 
Next articleजौनपुर : गरीबों के घरों को रोशन कर मनाई दीपावली, खुशियां हुईं दोगुनी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?