जौनपुर : होलिका दहन की जमीन का विवाद प्रशासन ने निपटाया

जौनपुर : होलिका दहन की जमीन का विवाद प्रशासन ने निपटाया

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोधना मे एक माह से चला आ रहा होलिका दहन की जमीन का विवाद प्रशासन ने सोमवार को निपटाया है विवाद को लेकर गांव मे तनाव था।गोधना गांव में वर्षों से जिस जगह होलिका लगाई जाती थी उस जगह दूसरे सम्प्रदाय के एक व्यक्ति द्वारा वहां निर्माण कर लिया गया है तथा बाऊड्री बाल भी बना ली गयी है अब होलिका का त्योहार आने पर उसकी तैयारी के लिए ग्रामीण जुट गये लेकिन बाऊड्री के अन्दर होने के कारण होलिका नहीं लगाई जा सकी है जिसके लिए गांव के कुछ लोगों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी तो प्रशासन मामले को निपटाने मे जुट गया।

पहले हल्का लेखपाल ने दूसरी जगह दी तो वहां रह रहे लोगो ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर अभी तक होलिका नहीं लगाई जा सकी थी जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगो मे नाराजगी थी। मामला बिगड़े न इसके लिए प्रशासन सतर्क हो गया। सीओ मछलीशहर अतर सिंह रविवार को मौके पर पहुंचे तो मामला नहीं निपटा। सोमवार को तहसीलदार मछलीशहर सुदर्शन कुमार व सीओ अतर सिह मौके पर पहुंच कर मामले को निपटाया। उन्होने राजस्व टीम द्वारा चिन्हित की गयी जगह पर मिट्टी डालने का निर्देश होलिका की जमीन कब्जा करने वाले व्यक्ति को दिया तथा कहा की हर बार होलिका जहां पहले जलाई जाती थी वही जलाई जायेगी।वहीं इस मामले में सीओ मछलीशहर अतर सिह का कहना है की विवाद निपटा दिया गया है पहले जहां होलिका जलती थी वहीं जलाई जायेगी भविष्य के लिए दूसरी जगह चिन्हित की गयी है वहा कब्जा करने वाला व्यक्ति मिट्टी डलवायेगा तथा प्रधान बाऊड्री करायेगे।
Previous articleजौनपुर : पीसीआई की टीम ने किया फार्मेसी संस्थान का निरीक्षण
Next articleजौनपुर : रासेयो के तहत शिया पीजी कॉलेज ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?