जौनपुर : होली के रंग दिव्यांगों के संग…
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी डॉ अंजना सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ मूक बधिर एवं दिव्यांग बच्चों के साथ जौनपुर नगर से सटे “राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन” दिव्यांग स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र रूहट्टा में दिव्यांग विद्यालय में बच्चों के साथ मिष्ठान एवं रंग गुलाल पिचकारी आदि भेंट कर मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अनेकता में एकता का यह पर्व हमें एक दूसरे के प्रति स्नेह सम्मान एवं सहानुभूति का पाठ पढ़ाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का यह पर्व हमें सदैव धर्म एवं सत्य के मार्ग को अपनाने का पाठ पढ़ाते हुए एक दूसरे के प्रति भाईचारे एवं परस्पर स्नेह का मार्ग दिखाता है। बसंत का यह पर्व रंग बिरंगे फूलों की भांति हम सभी के जीवन में अनेकता में एकता का संदेश देता है। मैं संगठन की ओर से समूचे देशवासियों को होली महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

















