जौनपुर : जायसवाल समाज का चुनाव संपन्न, मनोज अध्यक्ष व उमेश महामंत्री निर्वाचित
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
कस्बे में बुधवार रात जायसवाल समाज की बैठक में मनोज जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया वहीं उमेशचंद्र जायसवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर संस्था का संविधान भी तय किया गया।

कस्बे के पुराना चौक स्थित गोपाल मंदिर जायसवाल धर्मशाला पर बुधवार रात समाज की बैठक आयोजित हुई जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ।अध्यक्ष पद के दावेदारों में मनोज जायसवाल, उमेश चंद्र जायसवाल और रमेश चंद्र जायसवाल शामिल थे। काफी जद्दोजहद के बाद मनोज जायसवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। उमेश चंद्र को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष और महामंत्री मिल कर अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इससे पहले बैठक में संस्था के संविधान पर बृहद चर्चा हुई और नियम कानून तय किए गए। मंदिर की देख-रेख की व्यवस्था में मंदिर को न्यास बनाकर उसमें संभ्रांत लोगों को न्यासी बनाकर संविधान तय हुआ।

















