जौनपुर : हौसला बुलंद चोरों ने ज्वेलरी की दुकान से पार किया नगदी समेत छह लाख के आभूषण

जौनपुर : हौसला बुलंद चोरों ने ज्वेलरी की दुकान से पार किया नगदी समेत छह लाख के आभूषण

# तीन कुंतल की तिजोरी उठा ले गये दुकान के पीछे खेत तक

जलालपुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार स्थित ज्वेलरी की दुकान से शुक्रवार की रात चोरों ने नगदी सहित छह लाख रुपये के आभूषण पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तथा डॉग स्क्वायड की टीम जांच-पड़ताल में जुट गई।क्षेत्र के महिमापुर गांव निवासी राजकुमार सेठ की सिरकोनी बाजार में  राजकुमार ज्वेलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की रात को राजकुमार सेठ दुकान बंद करके घर चले गए।
रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन कुंतल वजनी तिजोरी को दुकान से ढाई सौ मीटर दूर सिरकोनी स्टेशन की तरफ एक खेत मे ले गए। वहां उसको तोड़ कर उसमें रखा 25 ग्राम सोना तथा चांदी के लगभग पांच लाख के गहने तथा 12 हजार नगद उठा ले गए। सुबह खेत मे टूटा लॉकर देखकर लोगों को घटना का पता चला। सूचना पाकर राजकुमार सेठ पहुंच गए।उनकी सूचना पर पुलिस तथा डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया।डॉग सिरकोनी क्रासिंग तक गया उसके बाद वह वापस लौट आया।
Previous articleजौनपुर : क्षेत्र पंचायत की बैठक में 50 करोड़ के बजट पर लगी मुहर
Next articleजौनपुर : खुटहन पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?