जौनपुर : खुटहन पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खुटहन।
श्रवण उपाध्याय
तहलका 24×7
स्थानीय पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को कस्बे के टैम्पों स्टैंड से गिरफ्तार करने का दावा किया है। खुटहन पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक खुटहन किशोर कुमार चौबे के मुताबिक उप निरीक्षक विजय शंकर सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या- 259/22 में भादवि की धारा 354, 506, 504 व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त शुभम गुप्ता पुत्र लालचन्द्र गुप्ता ग्राम ताखा पश्चिम थाना शाहगंज को कस्बा स्थित टेम्पो स्टैण्ड के समीप से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।















