जौनपुर : ज़मीनी विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र अंतर्गत गभिरन मैरवा गांव निवासी आशाराम उर्फ रामआसरे पुत्र स्व राम अछैवर यादव सहित उनके परिवार के लगभग आधा दर्जन लोगों को जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार आबादी में बने पुस्तैनी खपरैल के घर को कब्जा की नीयत से यह प्राण घातक हमला किया गया है जिसमें आशाराम उर्फ रामआसरे यादव 72 वर्षीय, चन्द्रशेखर यादव उर्फ सोनू 37 वर्षीय, बहू मीरा यादव पत्नी चन्द्र शेखर यादव, भतीजी रंजना 21 वर्षीय, दूसरी भतीजी डिंपल यादव पुत्रीगण सूर्यमणी यादव 22 वर्षीय पर दबंग व मनबढ़ पड़ोसियों द्वारा अंधेरे का लाभ उठाते हुए प्राण घातक हमला कर दिया गया, जिसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को आयी गंभीर चोटें आई है।


















