जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में अखिलेश यादव, छात्रों के समर्थन में जारी किया संदेश

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में अखिलेश यादव,छात्रों के समर्थन में जारी किया संदेश

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध करते हुए छात्रों,अभिभावकों और समर्थकों के नाम एक खुला संदेश जारी किया है।उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यूनिवर्सिटी को बचाने की मुहिम में छात्रों और अभिभावकों के साथ खड़ी है।अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बना रही है।
उन्होंने कहा यदि विश्वविद्यालय से जुड़े किसी निर्माण या दस्तावेज़ में कोई कमी है तो उसे विधिक प्रक्रिया के तहत दूर किया जाना चाहिए,न कि ऐसी कार्रवाई की जाए जिससे हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो।सपा प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है और इसे बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने दावा किया कि जौहर यूनिवर्सिटी में विभिन्न वर्गों के छात्र अध्ययन करते हैं और इस तरह की कार्रवाई गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के हितों के खिलाफ है।
उन्होंने भाजपा पर शिक्षा विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षित और जागरुक समाज सत्ता से सवाल करता है,इसलिए शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है।अखिलेश यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित कार्रवाई को “निंदनीय” बताते हुए सरकार से इसका वैकल्पिक समाधान निकालने की मांग की।गौरतलब है कि जौहर यूनिवर्सिटी के कुछ भवनों को लेकर प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है, जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
Previous articleस्वास्थ्य विभाग की टीम बनकर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next articleवाराणसी-अयोध्या हाईवे पर दो फीट गहरा गड्ढा बना खतरा, ग्रामीणों ने खुद भरी ईंटें
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?