ज्वेलरी की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नवागत थाना प्रभारी को ठोकी सलामी
# चार हजार नकदी समेत साढ़े तीन किलो चांदी और 72 ग्राम सोने को किया पार
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
क्षेत्र के हमजापुर में बीती रात चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाते हुए नवागत थाना प्रभारी को सलामी दी। दुकान के पीछे सेंधमारी कर चोरों ने चार हजार नकदी समेत साढ़े तीन किलो चांदी और 72 ग्राम सोने को पार लगा दिया। मामले की जानकारी होते ही दुकानदार हतप्रभ हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला निवासी शिवकुमार सोनी क्षेत्र के हमजापुर बाजार में शिवकुमार ज्वेलर्स के नाम पर ज्वेलरी की दुकान किराए के कमरे में कर रखी है। रोज की तरह शुक्रवार देर शाम वह दुकान का काम निबटा कर घर चला गया। बीती रात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंधमारी करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे डाला गया।जिसकी जानकारी शनिवार सुबह मकान मालिक द्वारा उसे दी गई। घटना की जानकारी होते ही वह हतप्रभ होकर 112 नम्बर पर डायल कर सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक पूछताछ की।पीड़ित की मानें तो चोरों ने चार हजार नकदी समेत लगभग दस लाख का साढ़े तीन किलो चांदी और 72 ग्राम सोने की ज्वैलरी को पार कर किया है। फिलहाल पीड़ित द्वारा तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

















