टेंट कारोबारी पिता पुत्र की हत्या के मुख्य आरोपी की मौत, एक गिरफ्तार

टेंट कारोबारी पिता पुत्र की हत्या के मुख्य आरोपी की मौत, एक गिरफ्तार

बागपत। 
तहलका 24×7 
               बड़ौत शहर में टेंट व्यवसायी और उनके बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश वरुण लुहारी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।गंभीर रुप से घायल वरुण को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।पुलिस के अनुसार, वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजिश के चलते बड़ौत नगर में टेंट व्यवसायी सोहनलाल और उनके पुत्र विकास की उनकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने का प्रयास कर रहा था,तभी स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया।इसी दौरान हुई फायरिंग में वरुण लुहारी को भी तीन-चार गोलियां लगी।घटना में एक राहगीर रोहित भी गोली लगने से घायल हो गया था।मामले में पुलिस ने वरुण लुहारी, उसके पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बागपत शहर का बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए।प्रदर्शनकारी आरोपियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने तथा शेष बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है,फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Previous articleयूपी पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 1.41 करोड़ नाम हटे, 40.19 लाख नए मतदाता जुड़े
Next articleतेज आंधी में पेड़ गिरा, बछड़े की मौत, ट्रांसफार्मर समेत दो विद्युत पोल टूटे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?