ट्रेन में पालतू जानवर ले जाने पर रेलवे सख्त, नियम तोड़ने पर 6 गुना जुर्माना

ट्रेन में पालतू जानवर ले जाने पर रेलवे सख्त,नियम तोड़ने पर 6 गुना जुर्माना

जोधपुर। 
तहलका 24×7 
            भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में पालतू जानवरों के परिवहन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।बिना बुकिंग और आवश्यक दस्तावेजों के जानवर साथ ले जाने पर यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।ऐसे मामलों में 6 गुना तक जुर्माना वसूला जा सकता है।उत्तर पश्चिम रेलवे,जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि रेलवे द्वारा पशु-पक्षियों के परिवहन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए गए हैं,जिनका पालन अनिवार्य है।
रेलवे के नियमों के अनुसार पालतू कुत्तों को केवल फर्स्ट एसी या फर्स्ट क्लास कोच में ही साथ ले जाया जा सकता है।इसके लिए पूरा कूपे या केबिन आरक्षित होना चाहिए।साथ ही सहयात्रियों की सहमति और टीटीई की अनुमति भी जरुरी होगी।कुत्ता,बिल्ली सहित अन्य पालतू जानवरों को पार्सल या ब्रेकवान (लगेज वैन) के जरिए भी भेजा जा सकता है।इस दौरान उन्हें गार्ड के पास बने डॉग बॉक्स में सुरक्षित रखा जाता है।
जानवरों की बुकिंग के लिए यात्रियों को यात्रा से पहले स्टेशन के पार्सल कार्यालय में संपर्क करना होगा।पशु चिकित्सक द्वारा जारी हेल्थ सर्टिफिकेट,वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और मालिक का पहचान पत्र अनिवार्य होगा।शुल्क जानवर के वजन और दूरी के आधार पर तय होगा,जिस पर 2 प्रतिशत डेवलपमेंट चार्ज और 5 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त लगेगा।रेलवे के अनुसार भेड़,बकरी,बछड़ा और सुअर जैसे पशुओं को केवल लगेज वैन में ही बुक कराया जा सकता है।
बिना बुकिंग पाए जाने पर इन पर भी 6 गुना तक जुर्माना लगाया जाएगा।साइकिल,स्कूटर और मोटरसाइकिल जैसे सामानों को भी ब्रेकवान में बुक कराना जरुरी है।नियमों के उल्लंघन पर न्यूनतम जुर्माना लगाया जा सकता है।किसी भी पक्षी या वन्यजीव को साथ ले जाने के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति आवश्यक होगी।बिना अनुमति ऐसे मामलों की सूचना संबंधित विभाग को दी जाएगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने पालतू जानवरों की नियमानुसार बुकिंग कराएं,ताकि जुर्माने और असुविधा से बचा जा सके।
Previous articleप. बंगाल चुनाव: यूपी के आईपीएस अजय पाल शर्मा की कार्रवाई पर सियासत तेज
Next articleमंडप में पहुंची प्रेमिका, रुकवा दी शादी, थाने में समझौते के बाद मामला हुआ शांत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?