ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोरी की मौत, दो घायल
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
महाराजगंज थाना क्षेत्र के कोल्हा बाजार में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों में से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के मनकेपुर गांव निवासी वंदना निषाद (19), नीरज निषाद (18) और सुमन निषाद (22) अपने घर से बीए तृतीय वर्ष का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए जेपी महाविद्यालय, महाराजगंज गए थे।

वहां से लौटते समय कोल्हा बाजार के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मारते हुए उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गई, जहां डॉक्टरों ने वंदना निषाद को मृत घोषित कर दिया।

वहीं सुमन और नीरज की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दुर्घटना का कारण ट्रैक्टर चालक की लापरवाही बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक की उम्र 18 वर्ष से कम थी और वह शराब के नशे में धुत होकर ट्रैक्टर चला रहा था। पुलिस को उसकी जेब से शराब की बोतल भी बरामद हुई है।पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी रही।

















