ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7. सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बस्ती बंदगान गांव के पास सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में खुटहन थाना क्षेत्र के उदयीपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अंशु पुत्र विजय प्रताप शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्यवाही में जुटी रही।

अंशु सोमवार सुबह करीब 8 बजे बाइक से जौनपुर शहर स्थित अपनी नौकरी जॉइन करने जा रहा था। जैसे ही वह बस्ती बंदगान के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वह ट्रॉली के नीचे आ गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे खुटहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर अंशु के पिता विजय प्रताप और मां मीना बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर सरायख्वाजा थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे, जो ट्रैक्टर व ट्रॉली को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा फरार चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
















